Connect with us

वाराणसी

नक्शा पास करने में हीलाहवाली, वीडीए के जेई को नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

आवेदनकर्ता की शिकायत पर वीडीए सचिव ने एक दिन का वेतन भी रोका

वाराणसी विकास प्राधिकरण के जेई की तरफ से भवनों के नक्शा पास करने के मामले में किए जा रहे खेल का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने और विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर सचिव पुलकित गर्ग ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जेई को नोटिस का जवाब देने के लिए 20 जनवरी तक की मोहलत दी गई है।

नियम विपरीत नक्शा किया अपलोड

मानचित्र के जेई संजय कुमार तिवारी पर नक्शा पास करने में लापरवाही और काम को जानबूझकर देरी का आरोप है।

16 जनवरी 2025 को सुनीति कुमारी और धनंजय प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि थी संजय तिवारी बार बार उनके आवेदन पर आपत्ति लगा रहे हैं। जांच में पाया गया कि दो अन्य मामले में भी जेई ने मानक के विपरीत नक्शे को अपलोड कर दिया था। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि लापरवाही के कारण अवर अभियंता संजय तिवारी के एक दिन के वेतन को अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page