Connect with us

गोरखपुर

देह व्यापार करने वाले गैंग लीडर सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

देह व्यापार रैकेट के पीछे बड़े नामों के जुड़ाव की आशंका, पुलिस कर रही गहन जांच

गोरखपुर। जनपद पुलिस ने संगठित अपराधों पर नकेल कसते हुए एक बड़े देह व्यापार गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को थाना चिलुआताल पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त गैंग लीडर बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय समेत उसके दो सहयोगियों प्रेम साहनी और बिट्टू उर्फ अनीता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरोह की कमर तोड़ दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर की गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि गैंग लीडर बृजेश साहनी अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से कई क्षेत्रों में देह व्यापार का धंधा चला रहा था। इस गिरोह का नेटवर्क गोरखपुर और आसपास के जनपदों तक फैला हुआ था। इनके आतंक के कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था, जिस पर आम जनता ने कई बार आपत्ति भी जताई थी।

Loading...

Advertisement

अभियुक्तों में गैंग लीडर बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय (निवासी जंगल एकला नं. 2, थाना गुलरिहा), प्रेम साहनी (निवासी हरसेवकपुर नं. 2, थाना गुलरिहा) और बिट्टू उर्फ अनीता (निवासी हरिपुर तुरा बाजार, थाना पिपराईच) शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ पहले भी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन अब इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है, जिनकी गिरफ्तारी से देह व्यापार के इस गोरखधंधे के और भी गहरे राज सामने आ सकते हैं। पुलिस का मानना है कि विस्तृत पूछताछ में कई बड़े राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों के तार भी इस रैकेट से जुड़ सकते हैं, जिसकी जांच गहराई से की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page