Connect with us

वाराणसी

दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का लखनऊ तबदला

Published

on

Loading...
Loading...

पांच और डॉक्टर हटाए गये

वाराणसी। दीनदयाल जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें लखनऊ में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा, महानिदेशालय के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर कार्यरत डॉ. बृजेश कुमार को वाराणसी के जिला चिकित्सालय का नया सीएमएस बनाया गया है।इसके साथ ही जिला अस्पताल में कार्यरत पांच अन्य डॉक्टरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

Loading...

डॉ. दिग्विजय सिंह के व्यवहार को लेकर पिछले एक महीने से अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि उनके व्यवहार के कारण कार्य करना मुश्किल हो रहा था। डॉक्टर्स और स्टाफ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपने के साथ ही प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन देकर उनके ट्रांसफर की मांग की थी।

अब शासन ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया है। इसके अलावा, डॉ. पवन कुमार को महराजगंज, डॉ. कृष्ण जी पांडेय को अंबेडकरनगर, डॉ. कृष्ण कुमार बरनवाल को बलरामपुर, डॉ. शिवपूजन को श्रावस्ती, और डॉ. रविंद्र नाथ को बांदा स्थानांतरित किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page