गाजीपुर
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
भुड़कुड़ा पुलिस ने घर के पास से दबोचा, न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 139/2025 से संबंधित वांछित आरोपी सिकंदर कश्यप (26) पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 एवं 103(1) के तहत दहेज हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और थाना भुड़कुड़ा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
