Connect with us

गाजीपुर

संत रविदास समरसता वंदन यात्रा, 25 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

सिर गोवर्धनपुर की पावन मिट्टी के कलश के साथ शुरू हुआ अभियान

गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया। सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ निकली यह यात्रा जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों और भाजपा के 34 मंडलों में 25 अगस्त तक संचालित की जाएगी।

गाजीपुर के लंका मैदान स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा लंका स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा महाराजगंज, अगस्ता और बुढ़नपुर होते हुए बबेड़ी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देकर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का मार्ग दिखाया। वहीं भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समरसता का जन-जागरण अभियान है, जिससे युवा पीढ़ी को संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

कार्यक्रम में संयोजक राजेश सोनकर, प्रो. शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, शैलेश कुमार राम, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सरिता अग्रवाल, सुमित तिवारी, किरण सिंह, सरोजेस सिंह, प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page