Connect with us

गाजीपुर

जयदेश समाचार की समीक्षा बैठक आज, 15 अगस्त की तैयारियों पर होगा मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

पत्रकारों की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विशेष कवरेज पर होगी चर्चा

गाजीपुर। जयदेश समाचार की एक दिवसीय समीक्षा बैठक एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार, 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन गाजीपुर आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित समर प्रताप होटल में होगा।

बैठक में संगठन से जुड़े नए और पुराने सभी पत्रकारों का परिचय कराया जाएगा। साथ ही समाचार संकलन की रणनीति, संगठन को और मजबूत बनाने की कार्ययोजना तथा 15 अगस्त के विशेष कवरेज को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर जयदेश समाचार के एमडी एवं संपादक संगठन की भावी योजनाओं, कार्यप्रणाली और दिशा-निर्देशों से सभी पत्रकारों को अवगत कराएंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

गाजीपुर ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा ने जनपद के सभी पत्रकार साथियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page