Connect with us

जौनपुर

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को बेटे संग सड़क किनारे फेंका, पति समेत तीन पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

जफराबाद (जौनपुर)। दहेज में अर्टिगा कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष की हैवानियत का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। विवाहिता को उसके मासूम बेटे संग सड़क किनारे फेंक दिया गया। पीड़िता के गहने भी छीन लिए गए। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौबे की बेटी रीमा चौबे से जुड़ा है। रीमा की शादी 21 मई 2023 को प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राघवेन्द्र दूबे से हुई थी। पिता जयप्रकाश के अनुसार, शादी में 12 लाख रुपये नगद, जेवर और घरेलू सामान भेंट किया गया था, लेकिन विदाई के समय अर्टिगा कार की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने आपत्ति जतायी।

रिश्तेदारों के समझाने पर विदाई तो हो गयी, लेकिन रीमा को लगातार कार के लिए ताने दिए जाने लगे। बाद में वह पति के साथ मुंबई भी गई, पर वहां भी मानसिक रूप से प्रताड़ित की गई। इस बीच रीमा ने एक बेटे को जन्म दिया।

आरोप है कि 8 अप्रैल को रीमा को बेरहमी से पीटा गया, गहने छीने गए और बेटे आदविक के साथ कचगांव की पानी टंकी के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। जाते-जाते ससुराल वालों ने धमकी दी कि जब तक अर्टिगा नहीं मिलेगी, घर वापस मत आना।

Advertisement

पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जब थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने अनसुनी कर दी। इसके बाद परिजन रीमा को लेकर एसपी डॉ. कौस्तुभ से मिले, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

एसपी के आदेश पर जफराबाद पुलिस ने पति राघवेन्द्र दूबे, ससुर रामजी दूबे और सास मंजू देवी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page