Connect with us

जौनपुर

नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में सोमवार सुबह एक पेट्रोल पंप कर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेमचंद बिंद (22 वर्ष), निवासी बड़उर गांव, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रेमचंद बिंद फरीदाबाद गांव के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। रविवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक प्रेमचंद का शव एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

इधर, परिजनों ने प्रेमचंद की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की मांग पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से रस्सी, चप्पल समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Advertisement

मृतक प्रेमचंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ-साथ पिता के साथ खेती-किसानी में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page