Connect with us

जौनपुर

ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। रेलवे ट्रैक पर टीन का ड्रम रखकर ट्रेन पलटने की साज़िश करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बक्शा क्षेत्र के ग्राम औंका में रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर टीन का ड्रम रखा गया था, जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। इस मामले में थाना बक्शा में मुकदमा संख्या 146/2025 धारा 151, 153 रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 मई की सुबह 6:25 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

1. अफजल अली उर्फ सोनू, पुत्र अफसर अली, निवासी ग्राम औंका, थाना बक्शा, जौनपुर (उम्र लगभग 20 वर्ष)

Advertisement

2. अफजल अली, पुत्र रियाज अली, निवासी ग्राम औंका, थाना बक्शा, जौनपुर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page