Connect with us

गाजीपुर

थाना सुहवल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुहवल पुलिस ने शनिवार को मु0अ0सं0 77/2025 धारा 137(2), 87, 351(3), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी अभिषेक यादव उर्फ जितेन्द्र यादव उर्फ आदित्य यादव को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक शिवमणि सेन अपने हमराह के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी को सुहवल दिलदारनगर बाईपास तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारशुदा अभिषेक यादव (19 वर्ष) पुत्र रमेश यादव, निवासी ग्राम बवाड़े थाना सुहवल, गाजीपुर है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह गिरफ्तारी अपराध नियंत्रण अभियान में पुलिस की सक्रियता और तत्परता का प्रमाण है।

Loading...

थाना सुहवल पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 77/2025 धारा 137(2), 87, 351(3), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उप निरीक्षक शिवमणि सेन ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page