Connect with us

पूर्वांचल

तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में स्नान करने गए 30 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

कलवारी माफी गांव निवासी राकेश्वर गोस्वामी का 30 वर्षीय पुत्र कृणानन्द गोस्वामी शुक्रवार की सुबह दोस्तो के साथ गांव स्थित तालाब में स्नान करने गया था स्नान करने के दौरान कृणानन्द गहरे पानी मे चला गया साथियों द्वारा तालाब में दिखाई न देने पर खोजबीन करने लगे तब तक काफी देर हो चुकी थी किसी तरह युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद मड़िहान लाया गया जहां चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Loading...

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शादी के पांच वर्ष हो गए लेकिन कोई संतान नहीं है पत्नी पूजा का रो रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page