Connect with us

गाजीपुर

डीएम संग एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के डीएम अविनाश कुमार एवं एसपी डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला और पुरुष बैरक, रसोईघर, हवालात कार्यालय और नियंत्रण कक्ष का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैरकों में रह रहे कैदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई कैदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधीक्षक को तत्काल निर्देश दिए गए। जेल अस्पताल में चिकित्साकर्मियों से दवाओं की उपलब्धता और इलाज की व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी ली गई।

डीएम और एसपी ने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच की और सुनिश्चित किया कि कैदियों को स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हवालात कार्यालय में अभिलेखों की भी जांच की गई।

महिला व अल्पवयस्क बैरकों में जाकर डीएम ने बंदियों से बातचीत की और जाना कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

Advertisement

डीएम ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार में किसी भी दशा में मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश न हो। इसके लिए रोस्टर बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए। साथ ही महिला बंदीगृह में दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली गई और सुधार के निर्देश भी दिए गए।

इस निरीक्षण के माध्यम से जेल प्रशासन को पारदर्शिता व अनुशासन का संदेश मिला और कैदियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्परता दिखाई गई।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page