Connect with us

पूर्वांचल

ज्ञानपुर विधायक ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ किया मार्ट का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सीईपीसी के चेयरमैन से मिलकर अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के आयोजन का जायजा लिया

भदोही। विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र के साथ कार्पेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीईपीसी के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल के साथ निरीक्षण कर अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले के आयोजन की जानकारी ली।


विधायक विपुल दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत को आत्मनिर्भर बनाने की है। उस पर सरकार लगातार काम कर रही है। मेले का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह सफल होगा और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियां ठीक नहीं थी। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है और प्रधानमंत्री बने हैं। तब से उद्योग में काफी सुधार हुआ है। सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना को चलाकर व्यापारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

सीईपीसी के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने कहा कि विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष के आने से हम उत्साहित हैं। सीईपीसी का मकसद है कि छोटे और मझोले कालीन निर्यातकों को फायदा मिलें। जो बाहर आयोजित मेले में भाग लेने के लिए नहीं जा पाते। हम मेले में विदेशों से अच्छे आयातक ला रहे हैं। वहीं छोटे और मझोले निर्यातकों को स्टाल लगाने के लिए जगह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यह कृषि आधारित उद्योग है और उस उद्योग से जुड़े लोगों को घर बैठे काम मिलता है। श्री वाटल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले निर्यातकों को ड्यूटी ड्रा बैक व प्रोत्साहन राशि मिलता है। निर्यातकों को आयकर नहीं देना पड़ता था। लेकिन अब हमारे पास यह सुविधा नहीं है। हालांकि उसे जोड़कर हम नहीं देख रहे। यह देख रहे हैं कि हम कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
इस मौके पर सीईपीसी सीओए सदस्य संजय गुप्ता व इम्तियाज अंसारी व पीयूष बरनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page