Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिला सूचना कार्यालय में नवस्थापित मीडिया सेंटर का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की ताकत

मीरजापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के रामबाग स्थित जिला सूचना कार्यालय सभागार में नवस्थापित मीडिया सेंटर का उद्घाटन नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।

Loading...

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मीडिया सेंटर पत्रकारों को बैठने, समाचार लेखन तथा जनहित से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी संप्रेषण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों एवं अधिकारियों से संवाद करते हुए पत्रकारों के योगदान की सराहना की और मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सभासद सतीश उपाध्याय, सभासद प्रतिनिधि अजय मोदनवाल, सभासद प्रतिनिधि राजकुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page