Connect with us

मिर्ज़ापुर

मेडिकल कॉलेज में बीसीएमई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

*आधुनिक शिक्षण तकनीकों और मेडिकल एजुकेशन पर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

आईएमएस-बीएचयू के सहयोग से आयोजित कार्यशाला, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

मिर्जापुर। माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) की ओर से बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनएमसी रीजनल सेंटर फॉर मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी, आईएमएस-बीएचयू, वाराणसी के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

एमईयू हॉल, लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, पाठ्यक्रम निर्माण, मूल्यांकन प्रणाली तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।

Advertisement

‘Empowering Educators, Enhancing Learning, Transforming Healthcare’ थीम पर आधारित इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षकों को छात्र-केंद्रित शिक्षण, कम्पीटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन (CBME) तथा प्रभावी फीडबैक प्रणाली से परिचित कराना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के दिशा-निर्देशों के तहत बीसीएमई प्रशिक्षण मेडिकल शिक्षकों के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम में आईएमएस-बीएचयू, वाराणसी के विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और भविष्य में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page