Connect with us

दुनिया

जापान के मियाज़ाकी में 7.1 तीव्रता का आया भूकंप, सरकार ने गठित की टास्क फोर्स

Published

on

Loading...
Loading...

फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को भी पहुंचा नुकसान

जापान में गुरुवार को 7.1 तीव्रता के भूकप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जापान का क्युशू द्वीप में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, गुरुवार सुबह जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक के बाद एक लगातार दो बड़े भकंप आए। पहला भूकंप, 6.9 तीव्रता का था। इसके कुछ देर बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी।

जापान की सरकार ने गठित की टास्क फोर्स –

Advertisement

जापानी सरकार ने बचाव कार्यों के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया है। जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पास स्थित है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है।

इससे पहले मार्च 2011 में 9.1 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई भीषण सुनामी ने जापान के उत्तरपूर्वी तट के बड़े इलाकों को तबाह कर दिया था। आपदा में 20,000 लोग मारे गए थे। इसके फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचाया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page