गाजीपुर
जमानिया पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गंगा पुल तिराहे से पुलिस ने दबोचा आरोपी, पाक्सो एक्ट के मुकदमे में था फरार
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, न्यायालय में किया जाएगा पेश
जमानियां (गाजीपुर)। थाना जमानियां पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम अपराधियों की तलाश एवं चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गंगा पुल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन चौधरी (20 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण चौधरी निवासी ग्राम माहेपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा संख्या 151/2026 के तहत धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।
चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी
थाना जमानियां के उपनिरीक्षक बृजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
मानवाधिकार मानकों का किया गया पालन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल अमित कुमार शर्मा शामिल रहे।
