गोरखपुर
चाय की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और CCTV डीवीआर चोरी
बेवरी चौराहे पर वारदात, सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई घटना की जानकारी
गोला पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहा स्थित एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 50 हजार रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। पीड़ित ने गोला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेवरी चौराहा निवासी प्रभुनाथ पुत्र स्वर्गीय रामबदन की चाय की दुकान चौराहे पर स्थित है। आरोप है कि 13 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये तथा दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए।
मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से चोरी गई नकदी और सामान की बरामदगी के साथ ही आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
