Connect with us

गोरखपुर

एमएमएमयूटी के 11वें दीक्षांत की टॉपर्स सूची जारी, छात्राओं का दबदबा

Published

on

Loading...
Loading...

20 विद्यार्थियों को मिलेंगे 46 स्वर्ण पदक, सभी कुलाधिपति स्वर्ण पदक छात्राओं के नाम

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने 11वें दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की अनंतिम सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिव प्रकाश ने बताया कि सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और विद्यार्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी, जिसे विद्या परिषद एवं प्रबंध बोर्ड से अनुमोदित कराया जाएगा।

Loading...

इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 20 विद्यार्थियों को कुल 46 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 8 छात्र और 12 छात्राएं शामिल हैं। छात्रों को 19 तथा छात्राओं को 27 स्वर्ण पदक मिलेंगे। खास बात यह है कि इस बार सभी कुलाधिपति स्वर्ण पदक छात्राओं को ही प्रदान किए जाएंगे, जिससे एक बार फिर छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परचम लहराया है।

प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता

  • तान्या दुबे (बी.फार्म) – कुलपति स्वर्ण पदक, श्रीमती उर्मिला कृष्णदेव शुक्ल स्वर्ण पदक
  • शशांक मोहन पांडेय (बीटेक सिविल) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • आराध्या सिंह (बीटेक कंप्यूटर साइंस) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • हर्ष कुमार मद्धेशिया (बीटेक इलेक्ट्रिकल) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • आशी अवस्थी (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स) – कुलपति स्वर्ण पदक एवं स्मृति स्वर्ण पदक
  • श्रेया (बीटेक मैकेनिकल) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • स्नेहा जायसवाल (बीटेक केमिकल)कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक सहित पांच स्वर्ण पदक
  • रुद्र दुबे (बीटेक आईटी) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित दो स्वर्ण पदक
  • शिवांगी पांडेय (बीबीए)कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं कुलपति स्वर्ण पदक
  • अनुष्का सिंह (एमटेक सिविल) – कुलपति स्वर्ण पदक
  • गोविंद कुमार (एमटेक सीएसई) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • संस्कृति (एमटेक इलेक्ट्रिकल) – कुलपति स्वर्ण पदक
  • शिवम कुमार (एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स) – कुलपति स्वर्ण पदक
  • विक्रम सिंह (एमटेक मैकेनिकल) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • शालू मिश्रा (एमटेक आईटी) – कुलपति स्वर्ण पदक
  • अनन्या तिवारी (एमबीए) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित दो स्वर्ण पदक
  • हर्ष गोयल (एमसीए) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित दो स्वर्ण पदक
  • आर्य कुमार सिंह (एमएससी भौतिकी) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित दो स्वर्ण पदक
  • शाम्भवी (एमएससी रसायन विज्ञान)कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक सहित तीन स्वर्ण पदक
  • रजनी सिंह (एमएससी गणित) – कुलपति स्वर्ण पदक सहित दो स्वर्ण पदक

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अंतिम सूची आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी और उसी के आधार पर 11वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page