Connect with us

गोरखपुर

चाकू से गोदकर युवक को मरणासन्न हालत में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

बैजलपुर पंचायत भवन के पास अचेत मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर स्थित पंचायत भवन के पास रविवार सुबह एक युवक चाकू के कई वार से गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल की पहचान प्रेम सागर यादव (30) पुत्र ज्ञानेंद्र यादव, निवासी ग्राम बैदौली टोला जंगल डिगर सूपा, थाना हरपुर-बुदहट के रूप में हुई है। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राजकुमार ने पुलिस को दी।

शनिवार शाम घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार प्रेम सागर शनिवार शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसे बैजलपुर पंचायत भवन के पास खून से लथपथ और अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेम सागर दो भाइयों में छोटा है और परिवार के साथ खेती-बाड़ी करता है। परिवार में पिता, बड़ा भाई, भाभी, पत्नी और बुजुर्ग दादी हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब दो सप्ताह पहले अपने मायके, उसरापार (जनपद संतकबीरनगर) गई हुई है।

Advertisement

हत्या की नीयत से हमले की आशंका

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के कारणों तथा हमलावरों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page