Connect with us

गोरखपुर

भारी बारिश में कलेक्ट्रेट परिसर में गिरा विशाल इमली का पेड़

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम और आपदा मित्रों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, पार्किंग शेड व बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त

गोरखपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार तड़के करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक विशालकाय इमली का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ आपदा कार्यालय के निकट स्थित था। घटना में पार्किंग शेड और बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सुबह का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम गोरखपुर की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटाने तथा मार्ग को सामान्य बनाने का कार्य जारी था।

आपदा मित्रों ने संभाली व्यवस्था

घटना के बाद आपदा मित्रों ने भी मौके पर पहुंचकर सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने वाहनों और आमजन के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कर स्थिति को नियंत्रित रखा, जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं मची।

दिन में होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी जनहानि

पेड़ गिरने से आपदा कार्यालय के समीप बना पार्किंग शेड और बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह के समय हुई, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि यही पेड़ दिन के समय गिरता, जब कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page