Connect with us

वाराणसी

घर से भागा किशोर लखनऊ से बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र में पुलिस ने घर से भागे एक किशोर को 24 घंटे के भीतर लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरापुर गांव निवासी आदित्य कुमार, पुत्र मंगरू राम, बीते शनिवार सुबह अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Loading...

इसके बाद परिजन कठिरांव चौकी पहुंचे और उपनिरीक्षक रितेश कुमार से सहायता की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। उपनिरीक्षक रितेश कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए सीडीआर और सर्विलांस की मदद से किशोर की लोकेशन ट्रेस कराई, जिसमें उसकी स्थिति लखनऊ में पाई गई।

इसके पश्चात लखनऊ पुलिस से समन्वय स्थापित कर बीती रात किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आदित्य कुमार को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रितेश कुमार की सक्रियता विशेष रूप से चर्चा में रही और क्षेत्रीय लोगों ने फूलपुर पुलिस की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page