Connect with us

वाराणसी

गोमती नदी में नहाने गए दो मासूम लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस और राहत दल

Published

on

Loading...
Loading...

ककरहा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूबे दोनों बालक, क्षेत्र में मचा हड़कंप

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत कैथोर (भदवा) गांव स्थित ककरहा घाट पर बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए दो बालक डूबकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया।

ननिहाल आए थे दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार चौबेपुर क्षेत्र के लेढूपुर निवासी यूनुस का पुत्र अयान (10 वर्ष) तथा कौवापुर निवासी आरिफ का पुत्र जीशान (10 वर्ष) अपने ननिहाल आए हुए थे। बताया जा रहा है कि गांव के करीब एक दर्जन बच्चे और किशोर गोमती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान कुछ बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

कुछ बच्चों को बचाया गया, दो बालक लापता

Advertisement

नदी किनारे मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अयान और जीशान नदी की धारा में बहकर लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर पिंडरा क्षेत्र की सहायक पुलिस आयुक्त विदुषी सक्सेना तथा चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से खोज अभियान शुरू किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को भी बुलाया गया, जो दोनों बालकों की तलाश में जुटी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने गोमती नदी में नहाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

तलाश अभियान जारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम की सहायता से दोनों बालकों की तलाश लगातार जारी है। नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page