Connect with us

गोरखपुर

गणेश पूजा को लेकर आयोजकों व डीजे संचालकों संग पुलिस ने की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

गोलाबाजार, गोरखपुर, 9 सितंबर। गणेश पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गोला थाना परिसर में आयोजकों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सीपी पाण्डेय ने की।

आयोजकों से ली समस्याओं की जानकारी

बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित आयोजकों और गणमान्य लोगों से त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। साथ ही शासन एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने गणेश प्रतिमा स्थापना, पूजा-पंडाल, जुलूस और विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

डीजे संचालकों को दिए निर्देश

डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीत नहीं बजाने तथा सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचने को कहा गया। आयोजकों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि गणेश पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी आयोजक शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page