वाराणसी
भाजपा जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
संगठन की मजबूती और जनसंपर्क विस्तार पर हुई चर्चा
मिर्जामुराद। क्षेत्र के मेंहदीगंज में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता
समारोह में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद सिंह पटेल, अश्वनी पांडेय, अमित सिंह “रिंकू”, शिवधनी पटेल, संजय सिंह, सुनील मिश्रा, मिंटू सिंह, प्रेम शंकर पाठक, डॉ. रमेश पटेल, प्रेम नारायण पटेल, बच्चन राम बिंद, सुरेंद्र बिंद, दीपक सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीराम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को शुभकामनाएं दीं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।
