Connect with us

गाजीपुर

गंगा में नहाते समय तेज धारा में डूबा युवक, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दोस्तों के साथ कोटवा घाट पर स्नान करने गया था 18 वर्षीय आदित्य, कई घंटे बाद मिला शव

भांवरकोल/गाजीपुर। सोमवार सुबह दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गए 18 वर्षीय युवक की तेज धारा में डूबने से मौत हो गई। घटना नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा-नरायणपुर गंगा घाट की है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। उसे बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अचानक गहरे पानी में चला गया युवक

शाहपुर उर्फ माधोपुर गांव निवासी आदित्य यादव (18) पुत्र छोटेलाल यादव सोमवार सुबह करीब नौ बजे दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने कोटवा घाट पहुंचा था। सभी दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।

गोताखोरों ने कई घंटे बाद निकाला

घटना की सूचना मिलने पर कोरंटाडीह पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। गंगा के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के बीच कई घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

बेटे के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घाट पर पहुंच गए। पिता छोटेलाल यादव और मां संगीता देवी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई संदीप कुमार यादव और छोटे भाई राज यादव समेत अन्य परिजन भी गम में डूबे हैं। युवक का शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page