Connect with us

गाजीपुर

बूढ़ा महादेवा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

भोर से लगी जलाभिषेक की कतार

सावन के दूसरे सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंजा मुगलपुरा, बेलपत्र-धतूरा और गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त

गाजीपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर गाजीपुर के मुगलपुरा, रुई मंडी स्थित अति प्राचीन बूढ़ा महादेवा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की गलियों तक शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

गंगाजल और बेलपत्र लेकर पहुंचे भक्त

सावन के सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़िये और स्थानीय श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और अक्षत लेकर मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। गर्भगृह में पहुंचकर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के अवसर पर मंदिर में बाबा का विशेष शृंगार भी किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement

ऐतिहासिक है बूढ़ा महादेवा मंदिर

बूढ़ा महादेवा मंदिर की प्राचीनता और धार्मिक महत्ता के कारण यहां आम श्रद्धालुओं के साथ विशिष्ट लोग भी दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। मंदिर में पूर्व राज्यपाल बोहरा साहब समेत कई बड़े अधिकारी, राजनेता, विधायक और अन्य विशिष्ट हस्तियां बाबा के दरबार में मत्था टेक चुकी हैं। स्थानीय लोगों के बीच मंदिर को लेकर गहरी आस्था है और मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय सेवादारों की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों में व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर भी लोगों की टीमें सक्रिय रहीं। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया।

सावन के दूसरे सोमवार पर बूढ़ा महादेवा मंदिर में सुबह से ही भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर हर-हर महादेव का जयघोष किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page