Connect with us

राज्य-राजधानी

गंगा किनारे बनेंगे फ्लड जोन, काशी में लगेंगे 363 पिलर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हरिद्वार से बलिया तक पहली बार गंगा और सहायक नदियों के किनारे फ्लड जोन बनाए जाएंगे। वाराणसी जोन में 363 पिलर और 68 साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद के अनुसार इसके लिए 1.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले माह से बाढ़ प्रभावित न होने वाले जिलों में काम शुरू होगा। प्रभावित इलाकों में बाढ़ के खत्म होने के बाद काम होगा।

Loading...

जलशक्ति मंत्रालय के आदेश पर राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (NIH) रुड़की के वैज्ञानिकों ने कानपुर से बलिया तक चार महीने सर्वे कर फ्लड जोन का निर्धारण किया। कुल 1508 पिलर और 279 बोर्ड लगेंगे। वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और बलिया जिलों में भी यह कार्य किया जाएगा। एनजीटी की पहल पर हो रहे इस कार्य से बाढ़ की विभीषिका को रोकने में मदद मिलेगी और जान-माल की हानि कम होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page