Connect with us

चन्दौली

गंगा का जलस्तर कम होने से पंप कैनाल का संचालन बाधित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग (मूसा खंड) द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक से कम होने के कारण नारायणपुर एवं भूपौली पंप कैनाल का संचालन अस्थायी रूप से बाधित है। जलस्तर में कमी के कारण तकनीकी दृष्टिकोण से पंप कैनालों को सुचारु रूप से संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है।

केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों के अनुसार, नारायणपुर पंप नहर का संचालन तभी संभव है जब गंगा का जलस्तर 60.00 मीटर से अधिक हो, वहीं भूपौली पंप नहर के लिए यह मानक 57.00 मीटर से अधिक निर्धारित है। वर्तमान में इन दोनों मानकों से जलस्तर कम है, जिससे नहरों को चालू करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

अधिशासी अभियंता ने सभी किसान बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें एवं संयम बनाए रखें। जैसे ही गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है और वह निर्धारित मानकों तक पहुंचता है, दोनों पंप कैनालों का संचालन शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे सिंचाई कार्य सुचारु रूप से पुनः आरंभ हो सकेगा।

सिंचाई विभाग एवं प्रशासन किसानों की सुविधा हेतु सतत निगरानी कर रहा है एवं हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जल आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page