Connect with us

गोरखपुर

नरेंद्र कुमार मौर्य लगातार 22वीं बार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली में श्री दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

देवकली (गाजीपुर)। श्री दुर्गा पूजा समिति देवकली के चुनाव में नरेंद्र कुमार मौर्य को लगातार 22वीं बार सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां संभालीं।

नई कार्यकारिणी में अजय गुप्ता बाबा और संतोष यादव को उपाध्यक्ष, अशोक वर्मा को संयोजक, विशाल वर्मा को प्रबंधक और शिवम जायसवाल को उप प्रबंधक चुना गया। गणेश चौरसिया और अमित वर्मा को महामंत्री तथा दीपक वर्मा को मंत्री बनाया गया।

इसके अलावा जीतेन्द्र वर्मा, मनीष जायसवाल और गोविंदा गुप्ता को उपमंत्री, वरुण कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रदीप बरनवाल को उप कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार गुप्ता को सचिव चुना गया। सत्यप्रकाश गुप्ता और जावेद अख्तर को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अवधेश कुमार मौर्य को ऑडिटर बनाया गया।

समिति में चन्द्रशेखर यादव, दिल्लू यादव, प्रमोद मौर्य, पंकज बरनवाल, अभिषेक गुप्ता, विभूति नारायण, राजेश जायसवाल, राजू, रामकरन, दुर्गेश विश्वकर्मा, चिंटू मद्धेशिया और सत्या मद्धेशिया को पंडाल व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement

वहीं आनंद मौर्य, अनिल मौर्य, मंदीप बाबा, यशवंत राम और विशाल कुमार को सूचना मंत्री चुना गया। समिति के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन के साथ दुर्गा पूजा आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां संभालीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page