Connect with us

गोरखपुर

टूटी पुलिया को ईंट की दीवार से किया संकरा, बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों को 3 से 4 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा, नई पुलिया निर्माण की मांग

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। विकास खंड सहजनवां के चांदपार-कटसहरा साधन सहकारी समिति के पास नहर की टूटी पुलिया को नहर विभाग ने ईंट की बैरियरनुमा दीवार बनाकर और संकरा कर दिया है। इससे ट्रैक्टर-ट्राली समेत बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों को अब दूसरे रास्ते से करीब 3 से 4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

एक तरफ से टूटी है पुलिया

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया एक तरफ से टूट चुकी है और उसका मलबा नहर में गिर गया है। स्थिति यह है कि पुलिया से केवल पैदल राहगीर और दोपहिया वाहन ही जोखिम उठाकर गुजर पा रहे हैं। बड़े वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

पुलिया के संकरा किए जाने से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आवागमन के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है, लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद अब बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। ट्रैक्टर-ट्राली समेत अन्य वाहनों को दूसरे रास्ते से ले जाना पड़ रहा है।

नई पुलिया बनाने की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर नई पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का स्थायी समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुचारू हो सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page