Connect with us

गाजीपुर

एससीईआरटी के उद्गम पोर्टल पर ऋतु श्रीवास्तव के कार्यों का वीडियो अपलोड

Published

on

Loading...
Loading...

विज्ञान शिक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका को बधाई, गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में बढ़ा विज्ञान के प्रति रुझान

सादात (गाजीपुर)। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एवं कम्पोजिट विद्यालय डिलिया की सहायक अध्यापिका ऋतु श्रीवास्तव द्वारा विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को एससीईआरटी ने अपने उद्गम पोर्टल पर स्थान दिया है। एससीईआरटी की ओर से उनके कार्यों पर आधारित वीडियो तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इससे जनपद गाजीपुर के शिक्षकों में उत्साह है और इसे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बताया जा रहा है।

पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. राम अवतार यादव ने ऋतु श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऋतु श्रीवास्तव ने विद्यालय के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया है। उनके अनुसार इससे विद्यालय की पहचान प्रदेश स्तर तक पहुंची है और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि ऋतु श्रीवास्तव ने राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने के अपने कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया है। कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने और बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांत समझाने पर उनका जोर रहा है।

‘क्यों और कैसे’ पर जोर

सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षिका बच्चों को केवल विषय याद कराने के बजाय विज्ञान के पीछे के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को समझने के लिए प्रेरित करती हैं। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

इस उपलब्धि पर पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी गाजीपुर इकाई के जिला अध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय, उपाध्यक्ष सूर्य देव राय, रामेश्वर सिंह यादव, रितेश सिंह, शीला सिंह, गायत्री राय, अर्चिता सिंह, संतोष कुशवाहा, राम कुमार त्रिपाठी, देव भूषण वनमाली, उमेश कुमार सिंह यादव, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, रामबली प्रजापति और कैलाश सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने ऋतु श्रीवास्तव को बधाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page