Connect with us

गाजीपुर

खंभे और तार के अभाव में कई गांवों में अब तक अंधेरा

Published

on

Loading...
Loading...

तेज बारिश और आंधी में क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनें, बेलासी समेत कई गांवों में आपूर्ति ठप

नंदगंज (गाजीपुर)। पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई लगातार बारिश से नंदगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। जगह-जगह बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ व डालियां गिरने से कई खंभे टूट गए और विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन नए खंभे और तार उपलब्ध नहीं होने के कारण अब भी कई गांवों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है।

कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

खंभों के अभाव में बेलासी, पचारा और दवोपुर मड़ई गांव के कई घरों की बिजली अब तक बहाल नहीं हो पाई है। लंबे समय से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लाइनमैन और बिजली कर्मियों से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार लाइनमैन और पावर हाउस के कर्मचारियों से क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

सामान मिलने के बाद ही होगी मरम्मत

विद्युत कर्मियों के अनुसार, विभाग के जेई और उच्चाधिकारियों को आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिए अवगत कराया गया है। नए खंभे और तार मिलने के बाद ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

Advertisement

जल्द बिजली बहाल करने की मांग

ग्रामीणों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर आक्रोश है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द आवश्यक खंभे और तार उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page