Connect with us

अपराध

कैण्ट पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उ0प्र0 चिकित्सा परिचर्या सेवा कर्मों और चिकित्सा परिचय सेवा संस्था (हिंसा और सम्पत्ति की क्षति का निवारण) अधि0 2013 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी डी/26 डाक्टर कालोनी, टकटकपुर, थाना कण्ट, वाराणसी डाल पता-लेन नं0 9 प्लाट नं0 60 भक्तिनगर कालोनी, थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को पागलखाना के बगल मे केनरा बैंक मोड के पास से आज गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

घटना वादी मुकदमा शिव प्रताप पाण्डेय (सेवा कर्मी) पं0 दीनदयाल चिकित्सालय ने अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता व अन्य द्वारा दवा वितरण काउण्टर के पास खड़े होकर लाईन लगवाते समय अकारण ही उन्हें गाली-गुप्ता देने व मना करने पर मारने-पीटने तथा अभिमन्यू व डा0 पी0के0 सिंह द्वारा बीच बचाव करने पर अभियुक्तगण द्वारा डा० पीके सिंह का ओटीपी रजिस्टर फाड़ देने व जान माल की धमकी देने, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर थाना कैन्ट मे मु0अ0स0- 0512/2022 धारा 332/353/323/504/506/427 भादंवि व 3A/3B/4 उ0प्र0 चिकित्सा परिचर्या सेवा कर्मी और | चिकित्सा परिचर्या सेवा संस्था (हिंसा और सम्पत्ति की क्षति का निवारण) अधि0 2013 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गंगा प्रकाश यादव द्वारा संपादित की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page