Connect with us

वाराणसी

कालभैरव मंदिर में श्रद्धालु परिवार से मारपीट, तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कालभैरव मंदिर में दर्शन के दौरान गुजरात से आए श्रद्धालु परिवार के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित यादव, अमान शर्मा और रजनीश यादव को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार गुजरात के नवसारी निवासी यश मुकेश भाई पटेल अपने परिवार के साथ कालभैरव मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। आरोप है कि मंदिर के निकास द्वार के पास बैरिकेडिंग बंद किए जाने के दौरान परिवार के सदस्य अलग हो गए। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर उनके पिता के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं मोबाइल से वीडियो बनाने पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। परिवार की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है।

घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मामला शांत हुआ। घटना 16 मई 2026 की बताई गई है।

इस मामले में एसीपी कोतवाली ने बताया कि जिस स्थान पर बैरिकेडिंग की गई थी, वहां से सामान्य रूप से प्रवेश नहीं होता है। कई बार श्रद्धालु उसी रास्ते से निकलने का प्रयास करते हैं, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि आगे से लाइन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page