Connect with us

वाराणसी

काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्लेसमेंट डे में 608 छात्रों को मिली नौकरी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में सोमवार को “प्लेसमेंट डे-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्य अतिथि टीसीएस के ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजर श्री अलग श्रीवास्तव रहे।

कार्यक्रम में फार्मेसी निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा, टेक्नोलॉजी डायरेक्टर डॉ. गौरव सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए.के. यादव, डीन एकेडमिक्स डॉ. डी.एम. श्रीवास्तव तथा डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट रवि श्रीवास्तव समेत सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

संस्थान के अनुसार इस वर्ष कुल 608 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। कैंपस प्लेसमेंट में 114 कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्रों को कुल 873 ऑफर मिले। इस वर्ष का उच्चतम पैकेज 14.56 लाख रुपये वार्षिक रहा।

प्लेसमेंट देने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, टेच महिंद्रा , फ्लिपकार्ट , पिरामल फार्मा और जारो एजुकेशन शामिल रहीं।

संस्थान के उपाध्यक्ष विपुल जैन और प्रबंधन सदस्य वत्सल जैन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान उद्योग अनुरूप प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए छात्रों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page