Connect with us

वाराणसी

स्नान के दौरान गाजीपुर के युवक की डूबकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर मंगलवार भोर में गाजीपुर जिले के रेवतीपुर निवासी 21 वर्षीय तुषार राय गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भोर में करीब तीन बजे स्नान कर रहा था। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे आगे न जाने की सलाह दी, लेकिन वह जेटी पार कर गहरे पानी की ओर बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रशासन की ओर से पहले भी घाटों पर स्नान करने वालों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी जाती रही है। कई स्थानों पर चेतावनी संबंधी एडवाइजरी भी जारी की गई है, लेकिन बाहर से आने वाले कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बहाव और गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो जाते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page