Connect with us

गाजीपुर

कानूनगो शाह आलम की उपस्थिति में हुआ कंबल वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत टोड़रपुर, ब्लॉक मनिहारी में गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांगों को कंबल वितरित किया गया। यह कार्यक्रम उप जिलाधिकारी जखनिया रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) शाह आलम, लेखपाल रवि राज, ग्राम प्रधान बृजलाल और प्रधान सहयोगी मंगल यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 28 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान ग्राम प्रधान बृजलाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। वहीं कानूनगो शाह आलम ने बताया कि शासन द्वारा ऐसे कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए चलाए जा रहे हैं।

Advertisement

इस मौके पर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page