Connect with us

गाजीपुर

“कर्मों के आधार पर तय होती है मृत्यु उपरांत की यात्रा” : चंचल तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव स्थित अश्विनी राय के आवास पर आयोजित गरुण पुराण कथा में सोमवार को कथा वाचक चंचल तिवारी ने मृत्यु लोक के प्राणियों के लिए यमराज द्वारा दिए गए संकेतों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि मृत्यु के निकट होने के चार प्रमुख संकेत हैं— सफेद बालों का होना, दांत का टूटना, आंखों की रोशनी का कम होना और शरीर के विभिन्न अंगों का शिथिल हो जाना।

कथा वाचक ने कहा कि भगवान विष्णु के अनुसार, प्रत्येक प्राणी अपने कर्मों के आधार पर मृत्यु उपरांत विभिन्न योनियों में जन्म लेता है। ब्राह्मण हत्या करने वाला क्षय रोग से पीड़ित होता है, गौ हत्या करने वाला मूर्ख और कुबड़ा बनता है, और लड़की की हत्या करने वाला कोढ़ी होता है। इसी प्रकार परनारी संबंध और गुरु पत्नी के साथ संबंध रखने वाला चर्म रोग का शिकार होता है।

Loading...

कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके कर्मों के महत्व और पाप-पुण्य के प्रभावों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर रमेश यादव (पप्पू), अतुल पांडेय, महावीर राय, शशिकांत राय, अवध बिहारी राय, कृष्ण मुरारी राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page