Connect with us

पूर्वांचल

करवाचौथ के दिन पत्नी की माँग हुई सूनी, सड़क दुर्घटना में पति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मचिया पुल के पास एक शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बाइक सवार युवक खड़े डंपर से टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दुर्घटना ने करवा चौथ के पहले ही एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया। मृतक मोहन कुमार मिश्रा की मौत से उसके माता-पिता सदमे में हैं, जबकि पत्नी अर्चना और बेटे रुद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्चना ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सुहाग को छीन लिया। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading...

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मोहन कुमार मिश्रा दरवेशपुर गांव के निवासी थे और चंदौली से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खड़े डंपर से जा टकराई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस में एकत्रित हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page