Connect with us

वाराणसी

कपसेठी पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अपराधी को दबोचा 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की थाना कपसेठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को 25,000 रुपये का इनामी अपराधी अमरेश यादव को एसबीआई बैंक, कपसेठी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 एटीएम कार्ड और 18,300 रुपये की नकदी बरामद की है।

Loading...

अमरेश यादव पुत्र देवराज, कौड़िया मुडैला, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त अमरेश यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 1 अक्टूबर 2024 को एसबीआई बैंक के एटीएम, कपसेठी में एक महिला और लड़की से एटीएम बदलकर पैसे निकाल लिए थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page