Connect with us

गाजीपुर

कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार सांड का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Published

on

Loading...
Loading...

कई दिनों से गांव में फैला रहा था दहशत, प्रशासन ने अभियान चलाकर रामपुर गौशाला भेजा

दर्जनभर लोगों को घायल करने का दावा, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

सिधौना (गाजीपुर)। गांव में पिछले कई दिनों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने एक उग्र सांड का शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर रामपुर गौशाला भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुरोध पर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीएम सैदपुर ज्योति चौरसिया के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

वाहन पर चढ़ाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

शनिवार को सांड को पकड़कर पिकअप वाहन पर चढ़ाने के लिए ग्रामीणों और टीम को काफी देर तक प्रयास करना पड़ा। उग्र स्वभाव के कारण कई बार रेस्क्यू में कठिनाई आई, लेकिन सामूहिक प्रयास और सूझबूझ से उसे सुरक्षित रूप से वाहन पर लादकर रामपुर गौशाला के लिए रवाना कर दिया गया।

Advertisement

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने निभाई अहम भूमिका

रेस्क्यू अभियान में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह ‘दयालू’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं पिकअप वाहन की व्यवस्था कराई और सांड को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाने तक पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सांड के हमलों में अब तक दर्जनभर लोग घायल हो चुके थे, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल था। सांड के हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन के साथ-साथ आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ का आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

रेस्क्यू अभियान के दौरान करुणाशंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, अजय मिश्र, दिलीप सिंह, तूफानी मिश्र, कुंदन सिंह, अजय गोंड, कल्लू, आजाद सिंह, सफाईकर्मी चंद्रशेखर, बुलेट गोंड, फेंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सांड को सुरक्षित रूप से रामपुर गौशाला पहुंचाया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page