Connect with us

राज्य-राजधानी

एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, दो आतंकी ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने सीमा पार से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ शुक्रवार देर रात केरन सेक्टर के गुगलधार क्षेत्र में हुई जहां आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

Loading...

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सेना को शुक्रवार को एलओसी पर संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद गुगलधार इलाके में कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। शनिवार रात करीब 8:10 बजे एलओसी पर संदिग्ध हरकतें नजर आईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें ललकारा। घुसपैठियों ने इसके जवाब में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ देर रात तक चलती रही। मारे गए आतंकियों से दो एके सीरीज राइफल, तीन पिस्तौल और आठ मैगजीन बरामद की गईं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page