Connect with us

चन्दौली

“एक यूनिट रक्त से बचती हैं तीन जिंदगियाँ” : अजीत सोनी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर्व पर सामाजिक संस्था जन सहयोग संस्थान व जय नारायण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय के रक्त कोष में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को रक्तकोष प्रभारी अमित सिंह द्वारा हिमांशु वर्मा, अजय मौर्य और उदय मौर्य आदि को सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी समय-समय पर जनहित में रक्तदान जैसा सराहनीय कार्य करते हैं। इसके अलावा जन सहयोग संस्थान द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए कार्य किया जाता है।

अजीत सोनी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की परेशानी और दिक्कत नहीं होती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जन सहयोग संस्थान द्वारा सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। वहीं गरीब और झुग्गी बस्ती में पहुंचकर संस्था के सदस्य बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। क्योंकि शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है। शिक्षित समाज का देश और राष्ट्रीय हित में बहुत बड़ा योगदान होता है।

Advertisement

इस मौके पर अजय मौर्य, उदय मौर्य, विजय दुबे, सुशील पांडेय, बलविंदर कौर, सुरेंद्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page