Connect with us

गाजीपुर

आदेश वापसी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Published

on

Loading...
Loading...

5 अगस्त के आदेश के विरोध में बैठक, आदेश वापस होने तक पंजीकरण व न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय

जमानियां, गाजीपुर। जमानियां बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी द्वारा 5 अगस्त को जारी आदेश के विरोध में शुक्रवार को बैठक कर रोष जताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अधिवक्ताओं और वसीका नवीसों ने उपजिलाधिकारी तथा सब-रजिस्ट्रार के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर आदेश को वापस लेने की मांग की।

बैठक में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के आदेश को कथित रूप से विधि-विरुद्ध और जनविरोधी बताते हुए इसकी निंदा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उक्त आदेश को लिखित रूप से वापस नहीं लिया जाता, तब तक अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक पंजीकरण संबंधी कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे।

अधिवक्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि आदेश की वापसी तक वे न्यायिक कार्यों से भी विरत रहेंगे। इस निर्णय के बाद तहसील क्षेत्र में पंजीकरण और न्यायिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है।

इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, अशोक यादव, कमलकांत राय, मेराज हसन, फैसल होदा, अरविंद राय, अमरनाथ, संजय दुबे, बृजेश ओझा, बृजेश कुशवाहा, रमेश सिंह, सोहन यादव, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रामरतन जायसवाल, धनंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, मिथिलेश सिंह, आजाद खान, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, कौसर आलम, रवि प्रकाश, शमशाद, अक्षय कुमार और मोहम्मद हमजा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page