Connect with us

गाजीपुर

अनियंत्रित होकर पलटी सब्जी लदी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी से जखनियां जा रही थी पिकअप, अमरहिया कुटी के पास हादसा; हजारों रुपये की सब्जी नष्ट

सादात (गाजीपुर)। वाराणसी से सब्जी लादकर जखनियां जा रही एक पिकअप शुक्रवार सुबह सादात क्षेत्र के अमरहिया कुटी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन में लदी हजारों रुपये की सब्जी सड़क पर बिखरकर नष्ट हो गई। पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार जखनियां निवासी सुरेंद्र गुप्ता का पुत्र बिक्की प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह वाराणसी से पिकअप में सब्जी लादकर जखनियां जा रहा था। वह अमरहिया कुटी के पास पहुंचा ही था कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसा होते ही पिकअप में लदी सब्जियां सड़क किनारे बिखर गईं। इससे हजारों रुपये की सब्जी खराब हो गई। दुर्घटना में वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

राहत की बात यह रही कि हादसा गंभीर होने के बावजूद चालक बिक्की बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

फोटो कैप्शन : सादात के अमरहिया कुटी के पास दुर्घटनाग्रस्त सब्जी लदी पिकअप।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page