Connect with us

गाजीपुर

अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल

हेतिमपुर में हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लिया

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित डीसीएम ने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेसर गांव निवासी विजय यादव (25), पुत्र रामअवतार यादव, कस्बे से स्टेशन स्थित अपने गंगा होटल की ओर बाइक से जा रहे थे। विजय यादव गंगा होटल के संचालक मनोज यादव के छोटे भाई बताए जाते हैं। महिला महाविद्यालय के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों पैरों में गंभीर चोट

टक्कर लगते ही विजय यादव सड़क पर गिर पड़े और डीसीएम का पहिया उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनके पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement

प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

डीसीएम कब्जे में, तहरीर का इंतजार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page