वाराणसी
अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर का चुनाव संपन्न
नयी कार्यकारिणी घोषित
वाराणसी के एसबी ग्रैंड होटल के हाल में आयोजित अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर के चुनाव आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुए। निर्विरोध रूप से समाज की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष पद पर रमेश अग्रहरि, उपाध्यक्ष पद पर लालचंद अग्रहरि, महामंत्री पद पर भरत कुमार अग्रहरि, कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कृष्णा अग्रहरि और संरक्षक पद पर राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि को चुना गया। महिला अध्यक्ष के रूप में शशि लता अग्रहरि और युवा अध्यक्ष के रूप में मनीष अग्रहरि को मनोनीत किया गया।
पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रहरि को तथा पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष कृष्णा अग्रहरि को स्मृति चिन्ह और शाल पहनाकर “अग्रहरि रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि को भी शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विनोद अग्रहरि, हरि लाल अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि, शंभू नाथ अग्रहरि, मृत्युंजय अग्रहरि, राम भजन अग्रहरि, सत्य प्रकाश अग्रहरि, बिंदु अग्रहरि, सागर अग्रहरि, पिंकू अग्रहरि, शुभेंदु अग्रहरि, सुशील अग्रहरि और महिला समाज से रेनू अग्रहरि, बबीता अग्रहरि, अनुराधा अग्रहरि, सुमन अग्रहरि, सारिका अग्रहरि और मधुबाला अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अग्रहरि बंधु उपस्थित थे।
