Connect with us

बलिया

रसड़ा ब्लॉक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ नगर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों ने लिया हिस्सा

रसड़ा (बलिया)। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को रसड़ा ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

यात्रा के दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने की अपील की गई। खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

Advertisement

यात्रा के समापन पर ब्लॉक परिसर में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव, सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी नित्यानंद सिंह, देवांश सिंह, मृत्युंजय राय, हर्ष श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page