Connect with us

गाजीपुर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के बड़े भाई कमलेश कुमार सिंह का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के बड़े भाई और उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह का रविवार रात निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

मिली जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार सिंह लखनऊ में चिकित्सा के दौरान हृदय गति रुकने से दिवंगत हो गए। वे वाराणसी स्थित अपने आवास से एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ गए थे जहां रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रात करीब 9:30 बजे उनका निधन हो गया।

Loading...

कमलेश कुमार सिंह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में उन्होंने अपनी सेवा दी थी। उनके परिवार में पत्नी जमुना सिंह, एकलौते पुत्र कृष्ण चंद्र सिंह और तीन पुत्रियां हैं।

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, वृजेन्द्र राय, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा और राजन सिंह सहित कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page